Real Estate अर्थात वास्तविक Estate, यानी वास्तविक संपत्ति या वास्तविक क्षेत्र। इसलिए Real Estate में लोगों को यह पता होना बहुत जरूरी है कि आखिर Real Estate की reality क्या होती है।

वास्तव में हम अक्सर सुनते हैं कि “जो दिखता है, वो बिकता है।” यह बात एक हद तक सही है कि जो दिखता है, वह बिक सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि जो दिखता है, वह टिकता भी हो। कोई संपत्ति कितने समय तक टिकेगी, उसका वास्तविक मूल्य क्या होगा और भविष्य में वह कितनी उपयोगी साबित होगी, यह उसकी वास्तविक स्थिति, गुणवत्ता, कागजी स्थिति और उससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों पर निर्भर करता है।

इसलिए Real Estate में हमें बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। चाहे वह construction वाली property हो, under-construction property हो, कोई जमीन हो, बाग हो या किसी भी प्रकार की संपत्ति हो, केवल यह देखकर उसे खरीद लेना कि वह अच्छी दिखाई दे रही है, पर्याप्त नहीं है। उसे खरीदने से पहले उसके पीछे की complete information हमारे पास होनी चाहिए।

हमारा पैसा बहुत कीमती होता है। हम बहुत मेहनत करके पैसा कमाते हैं और उस पैसे को किसी के कहने पर, बिना पूरी जानकारी लिए, कहीं भी दे देना वास्तव में अपने आप के साथ धोखा करना है। इसलिए Real Estate में मेरा व्यक्तिगत सुझाव यही है कि कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले खरीददार को उस संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत ज्यादा जरूरी है।

हर क्षेत्र की जानकारी होना आवश्यक है और आज के समय में RERA जैसी authority भी मौजूद है, जिसने Real Estate projects से जुड़े builders, agents और अन्य संबंधित लोगों के लिए विशेष नियम और प्रावधान बनाए हैं। इसलिए किसी भी property को खरीदने से पहले उससे संबंधित नियमों, दस्तावेजों और आवश्यक जानकारियों को समझना बहुत जरूरी है।

Real Estate में एक बात कही जाती है कि “जो दिखता है, वो बिकता है।” लेकिन यहां एक बात और ध्यान रखने की जरूरत है कि जो दिखता है, वह बिक तो सकता है, लेकिन क्या वह टिकता भी है, यह देखना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

कई बार हम देखते हैं कि जहां बहुत सारी भीड़ जा रही होती है, हम भी उसी दिशा में चल पड़ते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि जहां सभी लोग जा रहे हैं, वहां सब कुछ सही ही हो। कई बार मनुष्य भेड़ की चाल चलने लगता है और बिना स्वयं जांच-पड़ताल किए वही निर्णय ले लेता है जो दूसरे लोग ले रहे हैं। अगर कोई एक गड्ढे में चला गया, तो जरूरी नहीं है कि बाकी सभी लोग भी उसी गड्ढे में चले जाएं।

इसलिए हमारा अपना personal decision होना चाहिए। कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले हमें उसके बारे में अच्छे से जानना, समझना और परखना बहुत जरूरी है।

आज के समय में ऐसे brokers भी हैं जो बहुत ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं और अपने clients के हित को प्राथमिकता देते हैं। वहीं कुछ ऐसे brokers भी हैं जो छल-कपट या गलत तरीके से काम करते हैं और केवल अपना commission निकालने के लिए client को किसी भी property में लगा देते हैं।

बाद में जब client को उस property से जुड़ी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो वह सर पकड़कर बैठ जाता है। उसने संपत्ति इस उद्देश्य से खरीदी थी कि उसे भविष्य में लाभ मिलेगा, एक अच्छा investment होगा या उसे सुकून मिलेगा, लेकिन बाद में वही संपत्ति उसके लिए परेशानी और liability बन जाती है।

इसलिए संपत्ति खरीदने में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आवश्यक हो तो किसी योग्य और विश्वसनीय सलाहकार से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। लेकिन सलाहकार भी ऐसा होना चाहिए जिसका उद्देश्य केवल अपना लाभ कमाना न हो, बल्कि वह आपको सही और पूरी जानकारी देने वाला हो।

अगर कोई सलाहकार आपको किसी संपत्ति की केवल अच्छाई-अच्छाई ही बताए और उसकी कमियों या संभावित जोखिमों के बारे में कुछ न बताए, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। हो सकता है कि उसके पीछे उसका कोई स्वार्थ या लालच हो।

एक अच्छा सलाहकार वही होता है जो संपत्ति की अच्छाइयों के साथ-साथ उसकी कमियों को भी आपके सामने रखे। वह आपको केवल property खरीदने के लिए प्रेरित न करे, बल्कि आपको सही निर्णय लेने में मदद करे।

इसलिए Real Estate में केवल यह देखकर संपत्ति नहीं खरीदनी है कि “जो दिखता है, वो बिकता है।” हमें यह भी जरूर देखना है कि जो दिखता है, क्या वह वास्तव में टिकता भी है।

क्योंकि संपत्ति खरीदना केवल पैसा लगाने का निर्णय नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन की मेहनत की कमाई से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इसलिए जानिए, परखिए, जांचिए और फिर सोच-समझकर ही अपनी संपत्ति में निवेश कीजिए।

error: Content is protected !!
Scroll to Top